Wednesday , April 29 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / काशीपुर में धरे गये 4 झपटमार, 14 मोबाइल बरामद

काशीपुर में धरे गये 4 झपटमार, 14 मोबाइल बरामद

काशीपुर। यहां पुलिस ने चार मोबाइल झपटमारों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी के 14 मोबाइल और दो बाइकें भी बरामद की हैं। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए चारों अभियुक्त नशे के आदी हैं।
कोतवाली में प्रभारी सीओ आशीष भारद्वाज ने बताया कि बीते रोज पुलिस ने मोहल्ला अली खां में कब्रिस्तान रोड पर चेकिंग के दौरान 4 लोगों को लूट में प्रयुक्त बुलेट व स्प्लेंडर बाइक सहित धर दबोचा। तलाशी में उनके पास से 14 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। उनके पास से पुलिस को दो तमंचे व चाकू भी मिले हैं। सीओ के मुताबिक ये लोग दो बाइकों पर चलते थे। एक बाइक से राहगीर की रेकी करते थे और दूसरी बाइक पर सवार बदमाश पीछे से आकर राहगीर का मोबाइल झपट कर भाग जाते थे। इस दौरान राहगीर को डराने और अपने बचाव के लिए तमंचा और चाकू भी साथ रखते थे।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम दानिश पुत्र मोहम्मद नजमी, अजीम पुत्र नासिर, अमन उर्फ ढक्कन पुत्र हाजी अब्दुल रशीद और मोहम्मद अमन पुत्र सईद अहमद है। चारों के खिलाफ पहले से ही काशीपुर कोतवाली में आपराधिक मुकदमे भी दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि खुलासे के लिए पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की भी मदद ली थी।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply