Friday , August 14 2026
Breaking News
Home / अल्मोड़ा / उत्तराखंड : शहनाई की जगह पसरा मातम, शादी में जाते कार खाई में समाई, मां की मौत, 3 परिजन गंभीर

उत्तराखंड : शहनाई की जगह पसरा मातम, शादी में जाते कार खाई में समाई, मां की मौत, 3 परिजन गंभीर

अल्मोड़ा। यहां शादी में जा रहे एक परिवार के साथ हुए हादसे से शहनाई की जगह मातम पसर गया। उनकी कार गहरी खाई में जा गिरी और हादसे में एक महिला की मौत हो गई। तीन परिजन गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार हादसा स्याल्दे ब्लॉक के चिनौन क्षेत्र में हुआ। देघाट बाजार में रहने वाले अशोक अग्रवाल का परिवार आज मंगलवार की सुबह अपनी कार से शादी में जाने के लिए रवाना हुआ। गाड़ी में अशोक की माता 84 वर्षीया शांति देवी, पत्नी सुनीता अग्रवाल और बेटा यश बैठा था। जैसे ही कार देघाट डोटियाल रोड पर पहुंची। चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया। बेकाबू कार 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में घायल शांति देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में तीन अन्य परिजन गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते राजस्व पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की मदद से खाई में पड़े घायलों को सड़क तक लाया गया। हालांकि तब तक शांति देवी की मौत हो चुकी थी। हादसे में घायल तीनों परिजनों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए, उन्हें इलाज के लिए रामनगर रेफर कर दिया गया है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply