Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / टिहरी : मैक्स खाई में गिरी, 4 लोग गंभीर

टिहरी : मैक्स खाई में गिरी, 4 लोग गंभीर

टिहरी। आज मंगलवार को बालगंगा तहसील के बूढ़ाकेदार क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हो गया। नागेश्वर सौड़-लाटा मोटर मार्ग पर एक मैक्स खाई में जा गिरी। जिससे उसमें सवार 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और 3 लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक एक मैक्स 7 सवारियों को लेकर जा रही थी। तभी नागेश्वर सौड़-लाटा मोटर मार्ग पर लाटा गेट के पास मैक्स अनियंत्रित हो गई और  सीधे खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि वाहन ऋषिकेश जा रहा था हादसे में 3 लोगों को मामूली चोटें आई है। पुलिस के अनुसार घटना के बाद से चालक फरार चल रहा है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply