Wednesday , April 29 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / रुद्रप्रयाग : पहाड़ी से वाहन पर गिरा मलबा, एक की मौत, तीन गंभीर

रुद्रप्रयाग : पहाड़ी से वाहन पर गिरा मलबा, एक की मौत, तीन गंभीर

रुद्रप्रयाग। आज बुधवार को केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव मुनकटिया में अचानक पहाड़ी के ऊपर से गिरे मलबे की चपेट में आकर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में वाहन सवार तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव मुनकटिया के पास अचानक पहाड़ी से गिरे मलबे के दौरान हुआ। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि वाहन सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुप्तकाशी लाया गया है। वहीं सूचना पाकर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply