Sunday , May 24 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / पौड़ी : दिनदहाड़े गुलदार के हमले में युवक की मौत

पौड़ी : दिनदहाड़े गुलदार के हमले में युवक की मौत

पौड़ी। आज मंगलवार को सुबह 8 बजे बीरोंखाल ब्लाक के अंतर्गत जोगीमणि ग्राम माला भैसोड़ा में दिनेश चंद्र ढौंडियाल (38) पुत्र रामलाल ढौंडियाल पर उनके घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर गुलदार ने हमला कर दिया और उन्हें घसीटकर ले गया।
रास्ते में खून देखने पर ग्रामीणों ने खोजबीन की गई तो वहां से थोड़ी दूरी पर झाड़ियों में उनका क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। जिससे गांव में दहशत का माहौल है। गांव वालों ने सरकार से गुहार लगाई है कि प्रशासन इस घटना का जल्द से जल्द संज्ञान लें तथा गुलदार को पकड़ने का इंतजाम करे।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply