Sunday , April 28 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / आदि कैलाश यात्रा : 30 यात्रियों का पहला जत्था पहुंचा भीमताल!

आदि कैलाश यात्रा : 30 यात्रियों का पहला जत्था पहुंचा भीमताल!

भीमताल (नैनीताल)। उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के चरम पर चलने के बीच ही अब आदि कैलाश यात्रा का भी शुभारंभ हो रहा है। भीमताल में कुमाऊं मंडल विकास निगम के टीआरसी में तीन साल बाद आज मंगलवार की सुबह आदि कैलाश यात्रा का पहला दल दिल्ली से भीमताल पहुंचा। 30 आदि कैलाश यात्रियों का छोलिया नृत्य की टीम ने भव्य स्वागत किया। काठगोदाम के बजाय इस बार भीमताल में जत्थे का स्वागत हुआ। तीन साल बाद एक बार फिर आदि कैलाश यात्रा शुरू होने जा रही है। यात्रियों का पहला जत्था 30 मई की रात दिल्ली से रवाना होकर 31 मई की सुबह भीमताल टीआरसी में पहुंचा। यात्रा को लेकर यात्रियों में बेहद उत्साह है। इस यात्रा के लिए अब तक 700 से ज़्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।

कुमाऊं मंडल विकास निगम ने इस बार नोएडा की संस्था डिवाइन मंत्रा प्रा लि ट्रिप टू टेंपल्स के साथ अनुबंध किया है। संस्था को परिवहन, यात्री पंजीकरण की जिम्मेदारी दी गई है। निगम 1990 से आदि कैलास यात्रा आयोजित करा रहा है।

टीआरसी के प्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि पहली बार आदि कैलाश यात्री सीधे भीमताल पहुंचे हैं। बताया कि एक जून को यात्री आदि कैलाश के लिए रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि आदि कैलाश तक की पूरी यात्रा वाहनों से होगी।

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply