Friday , September 18 2026
Breaking News
Home / अपराध / उत्तराखंड: रामलीला देखने गए अधिवक्ता को भाई ने ही मारी गोली, आरोपी फरार

उत्तराखंड: रामलीला देखने गए अधिवक्ता को भाई ने ही मारी गोली, आरोपी फरार

हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में सोमवार रात रामलीला देखने गए अधिवक्ता को उसके ही भाई ने गोली मार दी। इस घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया और आरोपी मौके से फरार हो गया।

मिलीं जानकारी के अनुसार कमलुवागांजा में सोमवार देर रात रामलीला देखने गए लामाचौड़ के पूरनपुर नैनवाल निवासी अधिवक्ता उमेश नैनवाल (45) को उन्हीं के तहेरे भाई दिनेश ने गोली मार दी। घटना के पीछे जमीन का विवाद बताया गया है। वही घटना के बाद से आरोपी मौके से फरार है। रात को ही आरोपी की तलाश के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी लेकर आरोपी पकड़ में नहीं आ सका।

बताया जा रहा है कि रामलीला देखने आए उमेश के पहुंचने से पहले दिनेश वहां पहुंचा हुआ था। इसका पता उमेश को नहीं था। रात करीब 11 बजे दिनेश अचानक पीछे से आया और तमंचे से चचेरे भाई को गोली मार दी। भगदड़ के बीच हत्यारोपी तमंचा छोड़कर भाग गया। घायल उमेश को कालाढूंगी रोड स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उमेश एसडीएम कोर्ट में वकालत करते थे।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …