Friday , September 18 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / उत्तराखंड : अनिल बलूनी के ट्वीट से दिनभर मचा रहा हड़कंप!

उत्तराखंड : अनिल बलूनी के ट्वीट से दिनभर मचा रहा हड़कंप!

देहरादून। राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी के एक ट्वीट से उत्तराखंड की राजनीति में दिनभर हड़कंप मचा रहा। यह ट्वीट किसी बड़े कांग्रेस राजनेता के भाजपा में शामिल होने के संबंध में था।
हालांकि बलूनी ने कांग्रेस नेता के नाम का खुलासा नहीं किया था, लेकिन 2017 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस की बड़ी टूट की साक्षी रही उत्तराखंड की सियासत में यह संदेश सियासी अटकलों की वजह बन गया। जैसे ही सोशल मीडिया पर बलूनी का ट्वीट वायरल हुआ, उत्तराखंड के सियासी हलकों में चर्चाओं का बाजार गरम हो उठा। मीडिया कर्मी कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की वास्तविक लोकेशन का पता लगाने में जुट गए।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, कांग्रेस नेता मनीष खंडूड़ी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेसियों के बारे में पता लगाया जाने लगा कि वे कहां मौजूद हैं, लेकिन इन सियासी अटकलबाजियों पर उस समय विराम लग गया जब यह खुलासा हुआ कि यूपी के बड़े कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जतिन प्रसाद ने भाजपा का दामन थाम लिया है

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply