Sunday , May 24 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / दिवंगत विधायकों को श्रद्धांजलि के साथ शीतकालीन सत्र शुरू

दिवंगत विधायकों को श्रद्धांजलि के साथ शीतकालीन सत्र शुरू

देहरादून। विधानसभा का शीतकालीन सत्र दिवंगत विधायकों को श्रद्धांजलि देने के साथ शुरू हुआ। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कोरोना संक्रमित होने के कारण विधानसभा सत्र से वर्चुअली जुड़े।
आज विधानसभा सत्र की कार्यवाही शुरू होने पर वर्चुअली जुड़े सीएम रावत ने दिवंगत विधायक सुरेन्द्र सिंह जीना, पूर्व विधायक केसी पुनेठा, सुन्दरलाल मंद्रवाल, अनुसूया प्रसाद मैखुरी और तेजपाल सिंह पंवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्व. सुरेंद्र सिंह जीना का भावपूर्ण स्मरण करते हुए कहा कि स्व. जीना युवा, कर्मठ और ऊर्जावान विधायक थे। अभिवादन करने का उनका अपना तरीका था। उनके असमय जाने से हम सभी अत्यंत दुखी हैं।
पूर्व विधायक स्व. के सी पुनेठा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे बहुत जुझारू व सहनशील व्यक्तित्व के थे। पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष स्व. अनुसूया प्रसाद मैखुरी का स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे अत्यंत विनम्र और सज्जन थे। मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2002-3 में एक आंदोलन के दौरान उन्हें गम्भीर चोट लगी तो मैखुरी ने उनका हाथ पकड़ कर अस्पताल जाने को कहा। पूर्व विधायक स्व. सुन्दरलाल मंद्रवाल विनम्रता और सादगीपूर्ण व्यक्तित्व थे। उनमें कोई अहम नजर नहीं आता था। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व विधायक स्व. तेजपाल सिंह पंवार सीधी और सपाट बात करते थे। उन्होंने कभी असत्य का सहारा नहीं लिया।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply