Tuesday , April 23 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / पेड़, पौधों के संरक्षण व रोपण से बचेगा पर्यावरण : महिपा

पेड़, पौधों के संरक्षण व रोपण से बचेगा पर्यावरण : महिपा

  • देवाल ब्लाक के तलौर-पदमल्ला गांवों में ब्लाक प्रमुख दर्शन दानू समेत कई जनप्रतिनिधियों ने रोपे पौधे

थराली/देवाल से हरेंद्र सिंह बिष्ट
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर मध्य पिंडर रेंज थराली के परिसर में औषधीय पौधों का रोपण किया गया। इसके साथ ही देवाल ब्लाक के तलौर-पदमल्ला में भी पंचायत प्रतिनिधियों के नेतृत्व में व्यापक स्तर पर पौंधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण पर बल दिया।
थराली में आयोजित पर्यावरण गोष्ठी में मध्य पिंडर रेंज के रेंजर गोपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि वर्तमान समय में पौधरोपण के कार्य को तो बेहद महत्व है ही, इसके साथ ही अगर औषधीय पौधों को अधिकाधिक रोपा जाए तो आने वाले समय में उत्तराखंड की आर्थिक इससे बेहद मजबूत हो सकती हैं।

इस मौके पर वन पंचायत संगठन के प्रदेश सचिव महिपाल सिंह रावत ने कहा कि आज पर्यवरण संरक्षण के लिए पेड़, पौधों का संरक्षण व रोपण किया जाना बेहद जरूरी है बगैर इसके पर्यावरण का संरक्षण हो पाना नामुमकिन है। इस मौके पर वन विभाग के वन दारोगा भरत सिंह रावत, गिरधारी सिंह बिष्ट, भुवन सिंह, खीमानंद खंडूड़ी, वन आरक्षी रघुवीर लाल, सोनी बिष्ट, राखी गुसाईं, खड़क सिंह, हुकम सिंह, रमेश कश्यप, गजेन्द्र प्रसाद, सुजान सिंह, गब्बर राम, योगेंद्र सिंह आदि ने कार्यालय के आसपास की खाली भूमि पर औषधीय पौधों का रोपण किया।
उधर देवाल ब्लाक के तलौर-पदमल्ला गांवों में देवाल के ब्लाक प्रमुख दर्शन दानू, सवाड़ वार्ड की जिला पंचायत सदस्य आशा धपोला, प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, गांव की प्रधान कमला देवी, खीम राम, क्षेपंस पान सिंह तुलेरा, रमेश गड़िया, सुरेंद्र सिंह आदि ने पौधे रोपकर पर्यावरण की सुरक्षा के लिए जंगलों का संरक्षण करने और जंगलों को दावानल से बचाने की अपील की।

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply