Sunday , May 19 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : भारी बारिश के चलते फंसे 6500 यात्री, आज इन 5 जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा!

उत्तराखंड : भारी बारिश के चलते फंसे 6500 यात्री, आज इन 5 जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा!

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की झमाझम बारिश हो रही है। जिससे नदी नाले उफान पर हैं। साथ ही भूस्खलन और बोल्डर गिरने से सड़कें भी बाधित हो रही हैं। आज सुबह भारी बारिश से बदरीनाथ हाईवे खचड़ा नाला में बंद हो गया। जिस कारण करीब 4000 यात्री जोशीमठ, गोविंदघाट, पांडुकेश्वर और 2500 यात्री बदरीनाथ में रोके गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज रविवार को भी प्रदेश में भारी बारिश होने के आसार हैं। जिसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक आज रविवार को देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में भारी से भारी बारिश की आशंका है। संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और चट्टान गिरने से सड़कें बंद हो सकती है। पहाड़ी क्षेत्रों में नाले और नदियों में जलस्तर बढ़ सकता है।
उधर रविवार सुबह बदरीनाथ हाईवे भारी बारिश से खचड़ा नाला में बंद हो गया। जिस कारण करीब 4000 यात्री जोशीमठ, गोविंदघाट, पांडुकेश्वर और 2500 यात्री बदरीनाथ में रोके गए हैं। सोनप्रयाग से आज सुबह आठ बजे तक सौ यात्री केदारनाथ के लिए रवाना हुए, लेकिन फिर बारिश के कारण यात्रियों को सोनप्रयाग में रोका गया है। वहीं जोशीमठ में फूलों की घाटी में भारी बारिश के चलते जगह-जगह पैदल रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बीते शनिवार को नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन की ओर से किसी भी पर्यटक को घाटी में प्रवेश नहीं करने दिया गया।

About team HNI

Check Also

यमुनोत्री धाम में हार्ट अटैक से एक श्रद्धालु की मौत, मरने वालों की संख्या हुई पांच

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। लाखों की संख्या में भक्त देवभूमि …

Leave a Reply