Tuesday , April 22 2025
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2025 को लेकर जरूरी घोषणा, इस माह तक करवा ली जाएंगी परीक्षाएं…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2025 को लेकर जरूरी घोषणा, इस माह तक करवा ली जाएंगी परीक्षाएं…

रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद बोर्ड की 2025 की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं फरवरी माह में शुरू होंगी। उत्तराखंड में हाईस्कूल व इंटर की बोर्ड परीक्षा 1245 केंद्रों में होगी। जिनमें 2,23,403 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसमें हाईस्कूल के 1,13,690 व इंटर के 1,09,713 परीक्षार्थी शामिल हैं। हाईस्कूल में 1,11,420 संस्थागत, 2270 व्यक्तिगत व इंटर में 105344 संस्थागत व 4369 व्यक्तिगत परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।

जानकारी देते हुए विद्यालयी शिक्षा परिषद बोर्ड के सचिव विनोद कुमार सिमल्टी ने बताया इस बार कुल केंद्र 1245 बनाये गए हैं। जिसमे एकल केंद्र 49। मिश्रित केंद्र 1195,नवीन केंद्र 39,सवेंदनशील केंद्र 165, 5 अति सवेंदनशील केंद्र बनाये गए हैं. उन्होंने बताया विगत वर्ष की अपेक्षा 17 केन्द्रों की बढ़ोतरी हुई है। 2024 के मुकाबले 2025 में 12755 विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी है।

बता दें अगर 10 वीं कक्षा में पिछले 5 वर्षों में शामिल परीक्षार्थियों की बात करें तो 2020 में 147155, 2021 में 147725, 2022 में 127895, 2023 में 127844, 2024 में 112377, 2025 में होने वाली परीक्षा में 113690 विद्यार्थी परीक्षा देंगे. इंटरमीडिएट की बात करें तो पिछले 5 वर्षों में 2020 में 119164,2021 में 121705, 2022 में 111688, 2023 में 123945, 2024 में 92020, जबकि 2025 में होने वाली 12वीं की परीक्षा में 109713 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। पिछले 5 वर्षों की बात करें तो विद्यार्थियों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है।

About team HNI

Check Also

विभागों द्वारा दिसंबर तक बजट का 80 प्रतिशत तक खर्च किया जाए, सीएम धामी ने दिये निर्देश

विभागों द्वारा माह दिसम्बर तक बजट का 80 प्रतिशत तक खर्च किया जाए- मुख्यमंत्री बजट …