Monday , September 28 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / मुख्य सचिव से मिले उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा अध्यक्ष बॉबी पंवार, विभिन्न जनहित मुद्दों पर रखी मांगें

मुख्य सचिव से मिले उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा अध्यक्ष बॉबी पंवार, विभिन्न जनहित मुद्दों पर रखी मांगें

देहरादून। उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने सोमवार को सचिवालय में मुख्य सचिव आनंद वर्धन से मुलाकात कर हाल ही में राज्य सरकार द्वारा आउटसोर्स और संविदा नियुक्तियों पर रोक लगाने के फैसले के लिए आभार जताया। पंवार ने कहा कि यह कदम राज्य के बेरोजगार युवाओं के हित में है और इससे पारदर्शी भर्ती प्रक्रियाओं का मार्ग प्रशस्त होगा।

साथ ही हाल ही में विधुत दरों में हुई बढ़ोतरी को कम करने हेतु आग्रह किया गया। जल जीवन मिशन में हुए घटिया गुणवत्ता के कार्यों के कारण जल आपूर्ति में आ रही समस्याओं हेतु जांच कमेटी गठित की जाएं। उर्जा निगमों में लगातार अधिकारियों को सेवा विस्तार देने वाली परिपाटी को समाप्त कर विभागों में नई नियुक्तियों हेतु आग्रह किया गया।

मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि सभी मांगों पर गंभीरता से विचार कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …