Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / पौड़ी : पाबौ से देहरादून जा रही बोलेरो खाई में गिरी, 7 घायल

पौड़ी : पाबौ से देहरादून जा रही बोलेरो खाई में गिरी, 7 घायल

पौड़ी। आज रविवार को जिले के बुआखाल-पाबौ मोटर मार्ग पर बोलेरो खाई में जा गिरी। जिससे बोलेरो में सवार सभी 7 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पौड़ी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बोलेरो पाबौ से सवारी लेकर देहरादून जा रही थी।
बुआखाल-पाबौ मोटर मार्ग पर मांडाखाल के समीप बोलेरो वाहन अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन में सवार सभी लोगों को चोटें आईं. दुर्घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी. मौके पर पहुंचे पौड़ी एसएचओ विनोद गुसाईं की अगुवाई में रेस्क्यू अभियान चलाया गया। पुलिस ने सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने घायलों का उपचार कर छुट्टी दे दी है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply