Tuesday , September 22 2026
Breaking News
Home / अल्मोड़ा / उत्तराखंड : घर पर जा गिरा ईंटों से भरा ट्रक, एक की मौत

उत्तराखंड : घर पर जा गिरा ईंटों से भरा ट्रक, एक की मौत

अल्मोड़ा। रविवार देर रात यहां बाड़ेछीना इलाके में ईंटों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे एक मकान की छत पर आ गिरा। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार बीती देर रात ईंटों से भरा एक ट्रक हल्द्वानी से मुनस्यारी की ओर जा रहा था। बाड़ेछीना के पास ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान के पर जा गिरा। चालक ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई, लेकिन एक युवक की ट्रक के नीचे दबकर मौत हो गई।
जिसकी पहचान पंकज धपोला (28 वर्ष), निवासी- बिलखेत, बागेश्वर के रूप में हुई है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ टीम ने ट्रक के नीचे दबे युवक का शव क्रेन और जेसीबी की सहायता से बाहर निकाला। जिस घर पर ये वाहन गिरा है, वो भी क्षतिग्रस्त हो गया है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply