Sunday , September 27 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : दबंगों से खाने के पैसे मांगना होटल स्वामी को पड़ा भारी, पीट पीटकर किया लहूलुहान

उत्तराखंड : दबंगों से खाने के पैसे मांगना होटल स्वामी को पड़ा भारी, पीट पीटकर किया लहूलुहान

लालकुआं। नगर के ट्रांसपोर्ट नगर में एक होटल स्वामी को दबंगों से खाने के पैसे मांगने भारी पड़ गए। दबंगों ने होटल स्वामी की बेरहमी से पिटाई कर दी। साथ ही जमकर तोड़फोड़ व गल्ले में रखे रुपयों पर भी हाथ साफ कर दिया। होटल स्वामी द्वारा बमुश्किल अपनी जान बचाई गई, आसपास के लोगो द्वारा घायल ढाबा स्वामी को अस्पताल ले जाकर उपचार कराया गया। वहीं पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस दबंगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कह रही है।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर सांय को आधा दर्जन अजय दिवाकर, आकाश दिवाकर व विक्की बोरा समेत आधा दर्जन युवक ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मंडल ढाबे में घुस गए। जिन्होंने दबंगई दिखाते हुए वहां पर रखी कुर्सियां और बर्तनों को फेंकते हुए ढाबा स्वामी विशू मंडल की जमकर पिटाई लगा दी। यही नहीं दबंग युवकों द्वारा गल्ले में रखे पैसों की भी लूटपाट की गई। ढाबा स्वामी को सिर पर रोड से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, और आरोपित युवक जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। दबंगों द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर में की गई इस वारदात से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों द्वारा पुलिस को सूचना देने के बाद युवक को अस्पताल ले जाकर उसका उपचार कराया गया। इधर मामले में पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

कोतवाल डीआर वर्मा ने कहा कि अराजकता किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जायेगी। पूरे मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply