Thursday , August 13 2026
Breaking News
Home / उत्तरकाशी / उत्तराखंड : पास देने के चक्कर में मौत के मुंह में समाये बस यात्री!

उत्तराखंड : पास देने के चक्कर में मौत के मुंह में समाये बस यात्री!

उत्तरकाशी। यहां बीते रविवार की काली शाम में चारधाम यात्रियों से भरी बस 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई जबकि चार गंभीर रूप से घायल हैं। इनमें से 23 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था जबकि तीन की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई।
बस में चालक और परिचालक और मध्य प्रदेश के जिला पन्ना के गांव जखला निवासी 28 तीर्थ यात्री सवार थे। हादसा यमुनोत्री हाईवे पर डामटा से करीब 5 किमी दूर रिखाऊं खड्ड क्षेत्र में हुआ। बस हरिद्वार से यमुनोत्री धाम के लिए चली थी। रिखाऊं खड्ड के समीप सामने से आ रहे वाहन को पास देते समय चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा।

यह भी पढ़ें: उत्तरकाशी : दुर्घटना स्थल पहुंचे सीएम शिवराज और धामी, एयरलिफ्ट किए जाएंगे शव

बताया जा रहा है कि बस तेज गति में थी। तेज रफ्तार होने के कारण पास देते समय बस सड़क से बाहर निकल गयी और गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें 26 तीर्थयात्रियों को अपनी जान गंवानी पड़ी। पहाड़ी मार्गों पर वाहन चलाते समय तेज रफ्तार और थोड़ी सी भी असावधानी जान पर भारी पड़ती है। यमुनोत्री हाईवे पर भी अब तक हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में वाहन चालकों की असावधानियां भी उजागर हुई हैं। रविवार को उत्तरकाशी में जो बस हादसे का शिकार हुई है, वह लगातार तीसरी ट्रिप पर थी। इससे पहले वह दो बार तीर्थयात्रियों को ले जा चुकी है। 

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply