Tuesday , June 16 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / नैनीताल: हाईवे पर ब्रेक फेल, कार से टकराई बस और…!

नैनीताल: हाईवे पर ब्रेक फेल, कार से टकराई बस और…!

नैनीताल। आज सोमवार को नैनीताल में भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कैंची धाम के पास हल्द्वानी से रानीखेत द्वाराहाट की तरफ जा रही केएमओ की बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर सामने से आ रही कार से टकराकर उसके ऊपर गिर गई।
अचानक बस के कार के ऊपर पलटने से दोनों वाहनों में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। दोनों वाहनों में सवार कुछ यात्री चोटिल हो गए। सड़क के बीच हादसा होने से हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। अल्मोड़ा, रानीखेत, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, डीडीहाट हल्द्वानी की तरफ आने जाने वाले यात्रियों को एक घंटे तक फजीहत का सामना करना पड़ा।
बस के परिचालक शैलेन्द्र मिश्रा ने बताया बस में 10 यात्री सवार थे। बस के ब्रेक फेल होने से हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। सड़क के दोनों तरफ लगी वाहनों की कतार में खड़े वाहनों को बारी बारी से भेजा गया।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply