उत्तराखंड : दीवार से टकराई तीर्थयात्रियों की बस, चालक बेहोश और…!
team HNI
May 28, 2022
उत्तराखण्ड, चर्चा में, राज्य, रुद्रप्रयाग
78 Views
रुद्रप्रयाग। आज शनिवार को केदारनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे राजस्थान के तीर्थ यात्रियों से भरी बस मेदनपुर स्लाइडिंग जोन के पास सुरक्षा दीवार से टकरा गई। घटना के बाद बस चालक बेहोश हो गया, जबकि कई यात्री घायल हो गए। पुलिस ने निजी वाहन से चालक समेत अन्य घायल यात्रियों को अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें होटलों में ठहराया गया है।
घटनाक्रम के अनुसार आज शनिवार सुबह 10 बजे के करीब रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे के मेदनपुर स्लाइडिंग जोन के पास एक बस दीवार से टकरा गई। घटना के बाद चालक बेहोश हो गया और कई यात्री घायल हो गये। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से निजी वाहन के माध्यम से चालक के साथ ही अन्य घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिलवाड़ा भिजवाया। बस में चालक समेत कुल 28 लोग सवार थे. अब इन सभी यात्रियों को बदरीनाथ धाम भिजवाने की व्यवस्था की जा रही है।
BADRINATH health KEDARNATH ROAD ACCIDENT RUDRAPRAYAG 2022-05-28