Friday , September 18 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / कोटद्वार : भाजपा के प्रबुद्ध जन सम्मेलन से ‘प्रबुद्ध जन‘ नदारद, आधी से ज्यादा कुर्सियां रहीं खाली

कोटद्वार : भाजपा के प्रबुद्ध जन सम्मेलन से ‘प्रबुद्ध जन‘ नदारद, आधी से ज्यादा कुर्सियां रहीं खाली

कोटद्वार। यहां भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रतिभाग किया। देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के प्रबुद्ध जन सम्मेलन में ‘प्रबुद्ध जन‘ ही नहीं पहुंचे और कार्यक्रम स्थल पर आधे से अधिक कुर्सी खाली पड़ी रहीं।
प्रबुद्ध जन सम्मेलन में तय समय सीमा के 1.30 घंटे बाद पहुंचे सतपाल महाराज लोगों की कम भीड़ से नाराज दिखे। इसके साथ ही महाराज मीडिया के सवालों से बचते हुऐ चलते बने। हालांकि प्रबुद्ध जन सम्मेलन में महाराज ने केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply