Monday , September 21 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / टिहरी : छह दिन बाद पिंजरे में कैद हुआ दो बच्चों का शिकारी गुलदार

टिहरी : छह दिन बाद पिंजरे में कैद हुआ दो बच्चों का शिकारी गुलदार

नरेंद्रनगर (टिहरी)। आज सोमवार को यहां के सलडोगी ग्राम पंचायत के पीपलसारी गांव से एक और गुलदार को पिंजरे में कैद कर लिया गया है। छह दिन पहले ही वन विभाग की टीम ने क्षेत्र के कसमोली गांव में एक गुलदार को मार गिराया था।
सलडोगी के पीपलसारी गांव में वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा रखा था। आज सोमवार सुबह करीब 4 बजे एक गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। पिंजरे में कैद होने पर गुलदार दहाड़ मारने लगा। ग्रामीणों की सूचना पर वन कर्मी मौके पर पहुंचे और गुलदार को पशु चिकित्सालय मुनिकीरेती ले गए। रेंज अधिकारी विवेक जोशी ने बताया गुलदार पूरी तरह से स्वस्थ है। कुछ दिन निगरानी में रखने के उपरांत उसे चिड़ियापुर रेंज के जंगल में छोड़ा जाएगा। बता देें कि 11 अक्तूबर की रात को गुलदार ने पीपलसारी गांव के मुकेश रावत की सात वर्षीय बेटी स्मृति और 13 अक्तूबर को कसमोली गांव निवासी प्रताप सिंह रमोला के पांच वर्षीय बेटे रौनक को निवाला बना डाला था। उसी रात वन विभाग की टीम ने कसमोली में एक गुलदार को ढेर कर डाला था।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply