Friday , September 18 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली से बारात की कार टकराने से 2 की मौत, 4 घायल

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली से बारात की कार टकराने से 2 की मौत, 4 घायल

रुद्रपुर/उधम सिंह नगर। पंतनगर थाना क्षेत्र के टांडा जंगल स्थित संजय वन के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां बारात की एक कार ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि चार युवक गंभीर रूप से घायल है। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार की शाम आवास विकास रुद्रपुर निवासी छह दोस्त डस्टर कार संख्या यूके-06/एएफ-7305 से अपने किसी मित्र के वैवाहिक समारोह में शामिल होने हल्द्वानी गए थे। वापसी में रात को उनकी कार टांडा जंगल में संजय वन के पास आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार सभी 6 लोग घायल हो गए।

वहां मौजूद राहगीरों ने पुलिस को हादसे की सूचना देते हुए सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टर ने विनोद तिवारी और शशांक सुयाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि उमेश भट्ट, आशीष कुमार, अमन आर्या और कमल भट्ट गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और चारों युवकों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …