Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : कार खाई में गिरी, तीन परिजनों समेत चार ने तोड़ा दम

उत्तराखंड : कार खाई में गिरी, तीन परिजनों समेत चार ने तोड़ा दम

देहरादून। बिस्सू मेले से लौटते समय साहिया कानु मोटर मार्ग पर हाजा बैंड के समीप एक कार खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक घायल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची। हादसे के बाद से दसोऊ गांव में मातम पसरा हुआ है।मिली जानकारी के अनुसार तहसील क्षेत्र चकराता के अंतर्गत दसोऊ गांव के पांच लोग मोइला टॉप पर स्थित बिस्सू मेला देखने ऑल्टो कार से गये थे। हाजा गांव के समीप बैंड पर कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। घायल जय सिंह ने किसी तरह अपने गांव में फोन किया। जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को खाई से बाहर निकाला।बर्दावर सिंह पुत्र जगत सिंह (25) वर्ष व प्रीतम सिंह पुत्र महिपाल सिंह (28) की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि संजय चौहान पुत्र महावीर सिंह (28) व रणवीर सिंह पुत्र श्याम सिंह (26) ने उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सूचना सुनते ही दसोऊ गांव के नथाण परिवार पर पहाड़ टूट गया। मरने वालों में तीन एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। घायल जय सिंह पुत्र धर्म सिंह (30) की हालत ठीक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही दसोऊ गांव के साथ-साथ हाजा गांव के लोग भी घटनास्थल पर घायलों को निकालने के लिये दौड़ते रहे। वहीं देर रात तहसील प्रशासन व एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची। 

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply