Wednesday , April 29 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : खाई में गिरी कार, एसएसबी के दो जवानों की मौत

उत्तराखंड : खाई में गिरी कार, एसएसबी के दो जवानों की मौत

पिथौरागढ़। जिले में थल-डीडीहाट मार्ग पर लालघाटी के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार एसएसबी के दो जवानों की मौत हो गई। आज सोमवार सुबह पुलिस और सेना के जवानों ने मिलकर खाई से शवों को निकाला।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात डीडीहाट थल मार्ग में लालघाटी नामक स्थान पर कार बेकाबू होकर खाई में गिर गई। कार में सवार 11वीं बटालियन एसएसबी में तैनात एएसआई मनोज कुमार पंत पुत्र मोहन चंद्र पंत निवासी भट्टी गांव बेरीनाग और एचसी, एमटी वीर सिंह पुत्र करन सिंह निवासी गुजरावाली, सिद्धिविनायक कॉलोनी, थाना रायपुर जिला देहरादून की मौत हो गई।
थाना पुलिस और एसएसबी जवानों ने आज सोमवार को शवों को खाई से निकाला। मृतकों के स्वजनों को सूचना दे दी गई है। हादसे के सूचना के बाद से उनके परिजनों में कोहराम मचा है।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply