Sunday , May 24 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / गंगोलीहाट में कार खाई में गिरी, एक की मौत और दूसरा गंभीर

गंगोलीहाट में कार खाई में गिरी, एक की मौत और दूसरा गंभीर

गंगोलीहाट। तहसील के खिरमांडे के पास एक कार बृहस्पतिवार को खाई में गिर गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को जिला अस्पताल पिथौरागढ़ में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार गंगोलीहाट के जाड़ापानी निवासी कमल कुमार (22) पुत्र राजेंद्र राम और सागर प्रसाद पुत्र किशन राम कार (यूके 06टीए 5024) खिरमांडे से जाड़ापानी की ओर जा रहे थे। सुकड़ीधार के पास कार अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार चालक कमल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सागर प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही गंगोलीहाट थाना पुलिस और राजस्व टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल को खाई से निकालकर 108 एंबुलेंस से सीएचसी गंगोलीहाट पहुंचाया। डॉ. प्रदीप उजाला ने सागर का प्राथमिक उपचार करके उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। 

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply