Friday , August 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : मणी गांव के पास गड्ढे में गिरी कार, पति पत्नी समेत चार गंभीर

उत्तराखंड : मणी गांव के पास गड्ढे में गिरी कार, पति पत्नी समेत चार गंभीर

टिहरी। आज रविवार को चिन्यालीसौड़ में स्यांसू कंडीसौड़ से मणी कुमराड़ा जा रही एक कार मणी गांव के पास अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। हादसे में कार सवार पति पत्नी समेत चार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें नई टिहरी अस्पताल भेजा गया है।
क्षेत्रीय राजस्व उपनिरीक्षक दीपेंद्र चौहान ने बताया कि शनिवार को एक कार टिहरी जनपद के स्यांसू से चिन्यालीसौड़ प्रखंड के मणी कुमराड़ा गांव की ओर आ रही थी। दोपहर ढाई बजे कार मणी गांव के पास अनियंत्रित होकर करीब बीस मीटर गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में कार में सवार स्यांसू गांव निवासी बलवीर सिंह (38) व उनकी पत्नी रीना देवी (33), बसंती देवी (35) और लक्ष्मी देवी (26) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकालकर नई टिहरी अस्पताल भेजा गया। 

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply