अपराधउत्तराखण्डचर्चा मेंनैनीतालराज्य

उत्तराखंड : चौराहे पर टहल रही युवती को उठा ले गए कार सवार!

लालकुआं (नैनीताल)। कोतवाली चौराहे के पास टहल रही युवती को शनिवार देर रात साढ़े दस बजे कार सवार कुछ लोग अगवा कर ले गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने शोर मचाते हुए कार का पीछा किया और उसके शीशे भी तोड़ दिए लेकिन अपहर्ता फरार होने में सफल रहे। इस दौरान कोतवाली चौराहे पर भीड़ एकत्र हो जाने से अफरा-तफरी मच गई। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ीं।
मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर चार आजाद नगर निवासी युवती कोतवाली चौराहे पर टहल रही थी। इसी दौरान स्विफ्ट कार में सवार युवक उसे जबरन कार में बैठाकर हल्द्वानी की ओर भाग गए। वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाकर कार का पीछा किया लेकिन कार को रोकने में सफल नहीं हुए। पुलिस ने वायरलेस पर सूचना प्रसारित करने के साथ ही वाहनों की तलाशी शुरू कर दी, लेकिन युवती और अपहर्ताओं का कुछ पता नहीं चला।
आज रविवार को पुलिस ने युवती की सहेली से भी पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि मामले में कुछ जानकारियां मिलीं हैं। अपहरण की वारदात के विरोध में लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर युवती की बरामदगी और अपहर्ताओं को पकड़ने की मांग की। समाचार लिखे जाने तक मौके पर भीड़ जुटी हुई थी।

Leave a Reply