Sunday , May 24 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / बादल फटने से कई दोपहिया वाहन बहे

बादल फटने से कई दोपहिया वाहन बहे

  • पौड़ी-श्रीनगर रोड पर यातायात पूरी तरह बाधित

देहरादून। श्रीनगर रोड पर बैंग्वाड़ी गांव में रविवार तड़के बादल फटने से तबाही मच गई है। बादल फटने की घटना से पौड़ी-श्रीनगर रोड पर यातायात भी पूरी तरह बाधित हो गया है। जानकारी के मुताबिक तड़के करीब साढ़े तीन बजे यह घटना हुई। कई दोपहिया वाहन लापता बताए जा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम राहत-बचाव कार्य में लगी हुई है। क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक के सुबह 7ः30 बजे तक घटनास्थल पर न पहुंचने पर ग्रामीणों ने कड़ा आक्रोश जताया है। कहा कि राजस्व उपनिरीक्षक इससे पहले भी कई मौकों पर गैर-जिम्मेदारी दिखा चुके हैं। प्रधान ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की। हालांकि जन हानि कोई सूचना नहीं है। उधर, बारिश से बदरीनाथ हाईवे पागलनाला में अवरुद्ध हो गया है। यहां भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर हाईवे पर आ गए हैं।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply