गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 400वें प्रकाश पर्व पर धामी ने दी बधाई
team HNI
April 21, 2022
उत्तराखण्ड, चर्चा में, देहरादून, राज्य
112 Views
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिखों के नवें गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 400वें प्रकाश पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में सिख समाज के प्रतिनिधियों ने धामी को गुरु तेग बहादुर साहिब जी का चित्र भेंट किया। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर वीरता और साहस के प्रतीक थे। मानवता और धर्म की रक्षा के लिए उन्होंने बलिदान दिया। गुरु तेग बहादुर के त्याग को देश कभी नहीं भुला पायेगा। उन्हें हिंद दी चादर कहा जाता है। उन्होंने धार्मिक, सांस्कृतिक, वैचारिक स्वतंत्रता के साथ निर्भयता से जीवन जीने का मंत्र भी दिया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, महामंत्री संगठन अजेय कुमार, विधायक खजानदास, मेयर सुनील उनियाल गामा, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, उत्तराखंड सिख विकास परिषद के अध्यक्ष बलजीत सिंह सोनी, श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष गुरुबख्श सिंह, रेसकोर्स गुरुद्वारा के अध्यक्ष बलवीर सिंह, नानकसर गुरुद्वारा के अध्यक्ष सतनाम सिंह, पटेल नगर गुरुद्वारा के अध्यक्ष महेंद्र सिंह, गुलजार सिंह, राकेश चुघ, गुरप्रीत जोली, रविंद्र आनंद, मनप्रीत, सुरेंद्र एवं अन्य गुरुद्वारों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
CM PUSHKAR SINGH DHAMI GANESH JOSHI GURU TEGH BAHADUR MADAN KAUSHIK 2022-04-21