Tuesday , July 1 2025
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / सीएम धामी ने अपने जन्मदिवस पर संकल्प दौड़ का किया फ्लैग ऑफ

सीएम धामी ने अपने जन्मदिवस पर संकल्प दौड़ का किया फ्लैग ऑफ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्मदिन पर प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने घंटाघर में संकल्प दौड़ का फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड को 2025 तक हर क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है। मुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर कहा जन भावनाओं के अनुरूप प्रदेश के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार प्रयास कर रही है। उत्तराखंड की जनता से किए वायदों को पूरा करने की दिशा में तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की देवतुल्य जनता के सहयोग से राज्य को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाया जाएगा। राज्य सरकार विकल्प रहित संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। इस दौरान देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजानदास, संगठन मंत्री अजेय कुमार, पार्टी पदाधिकारी व अन्‍य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About team HNI

Check Also

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाएं बनेंगी सौर सखी, हर जिले में दिया जायेगा प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं के साथ संवाद देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने …

Leave a Reply