Monday , September 28 2026
Breaking News
Home / अल्मोड़ा / अल्मोड़ा में राजकीय पुस्तकालय का लोकार्पण

अल्मोड़ा में राजकीय पुस्तकालय का लोकार्पण

देहरादून। आज रविवार को मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज 91.24 लाख रुपए की लागत से मॉल रोड अल्मोड़ा स्थित राजकीय पुस्तकालय का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर उन्होंने एनसीसी कैडट तथा अन्य प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के साथ ‘उत्तराखंड राज्य श्रेष्ठ राज्य’ विषय पर संवाद किया। धामी ने राजकीय पुस्तकालय भ्रमण के दौरान वहां आये छात्र-छात्राओं से उनके शैक्षिक अनुभवों के बारे में चर्चा की तथा पुस्तकालय के संसाधनों को बारे में फीडबैक भी प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने टाटा के सीएसआर मद के माध्यम से रेडक्रास समिति अल्मोड़ा को दी गयी वैक्सीनेशन वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जनपद के प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, सांसद अजय टम्टा, जिलाधिकारी वंदना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय, सीडीओ अंशुल सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply