Friday , June 5 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / सेवा पखवाड़े में धामी ने खुद झाडू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

सेवा पखवाड़े में धामी ने खुद झाडू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

देहरादून। आज रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंतनगर स्थित जीबी पंत यूनिवर्सिटी परिसर में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं सड़क पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिवस सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पूरे राज्य के अंतर्गत स्वच्छता, रक्तदान, संगोष्ठियां एवं सेवा के अन्य कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इस दौरान विधायक शिव अरोड़ा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, मेयर रामपाल सिंह, डीआईजी नीलेश आनंद भरणे, जिला अधिकारी युगल किशोर पंत, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, डायरेक्टर जीबी पंत यूनिवर्सिटी, आशीष भटगाई एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply