Tuesday , March 26 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / …तो उत्तराखंड को मिलने जा रही पहली महिला सीएम!

…तो उत्तराखंड को मिलने जा रही पहली महिला सीएम!

  • दिल्ली में शाह के घर भाजपा नेताओं की बैठक जारी, नड्डा और उत्तराखंड भाजपा के नेता भी मौजूद

देहरादून। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर बने सस्पेंस के बीच कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक अचानक दिल्ली कूच कर गए। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी दिल्ली पहुंचे। उनकी वहां नड्डा और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मुलाकात की चर्चा है।
इस बाबत त्रिवेंद्र ने कहा कि उनकी राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात हुई है, उन्होंने होली की शुभकामनाएं दी हैं। राजनीतिक मसलों पर भी चर्चा हुई है। रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ भी शाह के आवास पर सरकार गठन पर चर्चा करने पहुंचे हैं।
उत्तराखंड में आज होने वाली विधायक दल की बैठक टाल दी गई है। हालांकि अभी तक मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर सस्पेंस बरकरार है। धामी के अलावा सतपाल महाराज, डॉ. धन सिंह रावत और ऋतु खंडूड़ी के नाम की भी चर्चा है। अगर ऋतु खंडूड़ी को सीएम की कुर्सी सौंपी गई तो वह उत्तराखंड की पहली महिला सीएम होंगी। एक नाम लैंसडौन के विधायक दिलीप सिंह रावत का भी चर्चाओं में शामिल हुआ है।
इससे पहले दिल्ली स्थित उत्तराखंड भवन में धामी ने कहा कि सरकार गठन की प्रक्रिया चल रही है। भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व ही मुख्यमंत्री के चेहरे पर निर्णय लेगा।  
भाजपा आलाकमान के निर्देश पर पार्टी शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी में जुट गई है। आयोजन स्थल और उसमें बुलाये जाने वाले अतिथियों के नामों पर भी रायशुमारी हो गई है, लेकिन अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि भाजपा उत्तराखंड राज्य की बागडोर किसके हाथों में सौंपने जा रही है। पहले पार्टी की ओर से बताया गया था कि विधायक मंडल दल की बैठक रविवार की शाम होगी, लेकिन अब पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने संकेत दिए कि यह बैठक सोमवार या मंगलवार को हो सकती है। यानी बैठक होने तक यह रहस्य बना रहेगा कि पार्टी किस नेता के शपथ ग्रहण की तैयारी कर रही है।
नई सरकार के गठन को लेकर चल रही तैयारियों के बीच भाजपा के विधायकों का देहरादून पहुंचना शुरू हो गया है। होली मनाने के बाद शनिवार शाम तक गढ़वाल मंडल के लगभग सभी विधायक देहरादून पहुंच गए हैं। रविवार दोपहर तक कुमाऊं मंडल के विधायकों के भी पहुंचने की संभावना है। उधर सीएम पद की दावेदारी करने वाली विधायक रेखा आर्य ने अब कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम का समर्थन किया है। उनका कहना है कि धामी के चेहरे पर चुनाव लड़ा, जिसमें पार्टी को दो तिहाई बहुमत मिला। पार्टी के अब तक छह विधायक भी धामी के लिए अपनी सीट खाली करने की घोषणा कर चुके हैं।

About team HNI

Check Also

सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, पद नाम और चयन प्रक्रिया बदली, जानिए

Agniveer Bharti 2024 : भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती 2014 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया …

Leave a Reply