Tuesday , March 26 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / पिथौरागढ़ में सीएम धामी ने फहराया 100 फीट ऊंचा तिरंगा

पिथौरागढ़ में सीएम धामी ने फहराया 100 फीट ऊंचा तिरंगा

पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तीन दिवसीय पिथौरागढ़ दौरे पर हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री धामी ने जिला मुख्यालय के चंडाक रोड स्थित वरदायिनी मंदिर परिसर में आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान सीएम धामी ने 100 फीट ऊंचाई के तिरंगे झंडे का लोकार्पण करते हुए तिरंगा फहराया। जिसके बाद राष्ट्र गान गाया और सलामी ली। बता दें कि इससे पहले गांधी जयंती के अवसर पर उत्तराखंड का पहला और देश का दूसरा 181 फीट सबसे ऊंचा तिरंगा झंडा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उधमसिंहनगर के रुद्रपुर के गांधी पार्क में फहराया था।

आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देव और वीरों की भूमि है, तिरंगा हमारे युवाओं में देश भक्ति एवं प्रेरणा का कार्य करेगा। तिरंगा फहराने से यह सभी के मानस पटल एवं स्मृति पर रहेगा तथा युवाओं में देशभक्ति की भावना को बढ़ाएगा। इसलिए यह तिरंगा फहराया गया है। सीएम ने कहा कि तिरंगा हमारी आन बान शान को मजबूत करने का काम करेगा। 

प्रदेश की सबसे ऊंची स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का सीएम करेंगे अनावरण

सीएम पुष्कर सिंह धामी शनिवार को डीडीहाट में स्वामी विवेकानंद की प्रदेश में सबसे ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे। नगर पालिका डीडीहाट ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। बता दें कि डीडीहाट नर्सरी चौराहे पर नगर पालिका ने 6.83 लाख रुपये की लागत से स्वामी विवेकानंद की 18 फुट ऊंची प्रतिमा का निर्माण किया है। इसे हल्द्वानी के राधेश्याम शर्मा ने बनाया है। प्रतिमा को बनने में करीब दो से ढाई माह का समय लग गया। तीन दिवसीय दौरे पिथौरागढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सीमांत पिथौरागढ़ में विकास की असीम संभावनाएं हैं। पिथौरागढ़ के साथ-साथ इसी तरह के प्रदेश के अन्य शहरों को भी स्मार्ट सिटी बनाने के लिए केन्द्र सरकार से आग्रह किया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पिथौरागढ़ से देहरादून और दिल्ली के लिए जल्दी 21 सीटर विमान सेवा शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि विधायक एवं कैबिनेट मंत्री रहे स्वर्गीय प्रकाश पंत ने बेस अस्पताल के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, इसलिए इस अस्पताल का नाम उनके नाम पर रखा जाएगा। बेस अस्पताल का संचालन शीघ्र शुरू होगा। बेस में स्टाफ की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

About team HNI

Check Also

सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, पद नाम और चयन प्रक्रिया बदली, जानिए

Agniveer Bharti 2024 : भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती 2014 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया …

Leave a Reply