Wednesday , April 29 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / नेपाल के साथ हमारा रोटी-बेटी का संबंध : धामी

नेपाल के साथ हमारा रोटी-बेटी का संबंध : धामी

देहरादून। आज सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में नेपाल के संसदीय समिति के विधायकों एवं समन्वयकों ने भेंट की। इस मौके पर सीएम ने समिति के सभी सदस्यों को स्वागत करते हुए कहा कि नेपाल के साथ हमारा रोटी-बेटी का संबंध है।

उन्होंने कहा कि नेपाल से हमारा संबंध काफी पुराना है। हमारी परंपराएं एवं संस्कृति भी मिलती-जुलती हैं। नेपाल के संसदीय समिति के विधायकों ने धामी का आभार व्यक्त किया और उन्हें पशुपतिनाथ जी की अनुकृति भेंट की। इस दौरान समिति के अध्यक्ष हरका बहादुर कुंवर, सदस्य महेश दत्त जोशी, भरत बहादुर खटका, कृष्ण बहादुर चौधरी, अक्कल बहादुर रावत, अंबी कुमारी थापा, कृष्ण राज सुवेदी आदि मौजूद थे।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply