Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / हमारे निहत्थे जवानों ने चीन को दिया मुंहतोड़ जवाब : त्रिवेंद्र

हमारे निहत्थे जवानों ने चीन को दिया मुंहतोड़ जवाब : त्रिवेंद्र

  • मुख्यमंत्री ने चीन से झड़प के दौरान शहीद हुए भारतीय सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने चीन से झड़प के दौरान शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि चीन ने एक बार फिर से छलावा किया है।
उन्होंने कहा कि नियमित शांति वार्ता के दौरान चीन ने हमारे सैनिकों पर आक्रमण किया है, लेकिन हमारे सैनिकों ने जो शहादत दी और चीन को मुंहतोड़ जवाब दिया है, उससे चीन को समझ आ जाना चाहिए कि भारत की सेना किसी का भी सामना कर सकती है। अब चीन की गलतफहमी दूर हो जानी चाहिए। हमारे सैनिक निहत्थे थे, वे बातचीत करने गए थे, धोखे के साथ उन पर आक्रमण किया गया। लेकिन हमारे जवानों ने पराक्रम के साथ जवाब दिया। हमारे सैनिकों की शहादत और वीरता को नमन है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply