हरकी पैड़ी का अविरल गंगा का दर्जा बरकरार : त्रिवेंद्र
team HNI
November 22, 2020
आस्था, उत्तराखण्ड, चर्चा में, देहरादून, राज्य, हरिद्वार
125 Views
देहरादून। आज रविवार को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में अखाड़ा परिषद् के साथ हरिद्वार कुंभ 2021 की तैयारियों की बैठक होने से पूर्व कहा कि हरकी पैड़ी को स्कैप चैनल से मुक्त रखा जायेगा। हरकी पैड़ी का अविरल गंगा का दर्जा बरकरार रखा जायेगा।
उन्होंने कहा कि इसके लिए जल्द नया शासनादेश जारी किया जायेगा। त्रिवेन्द्र ने कहा कि लंबे समय से गंगा सभा एवं जनता द्वारा हरकी पैड़ी क्षेत्र को स्कैप चैनल से मुक्त रखने की मांग की जा रही थी। यह क्षेत्र आस्था एवं विश्वास का प्रतीक भी है। जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
2020-11-22