Monday , July 13 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / हरदा ने किया त्रिवेंद्र का गुणगान

हरदा ने किया त्रिवेंद्र का गुणगान

  • बोले- उनके कार्यकाल में उजाड़ू बल्दों पर कसी थी नकेल
  • मंत्रियों को भ्रष्टाचार का नहीं दिया मौका
  • साइकिलें खेतों में जंक खाकर हो रही हैं खराब

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने कहा कि त्रिवेंद्र रावत ने मंत्रियों के भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई। उन्होंने पहाड़ी बोली में कहा कि उजाड़ू बल्दों पर नकेल कस कर रखी थी। इसका नतीजा यह है कि उन्हें अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी। उनके जाते ही कर्मकार बोर्ड में साइकिलें खराब होकर खेतों में जंक खा रही हैं। टेक होम राशन स्कीम प्राइवेट कंपनी के हवाले कर दी गई है। लेकिन उनके कुर्सी छोड़ते ही वो तमाम अव्यवस्थाएं अब नजर आ रही है। जिस टेक होम राशन स्कीम को कांग्रेस सरकार ने महिला स्वयं सहायता समूह के साथ शुरू किया। उसे कमीशन के लिए प्राइवेट कंपनी को दिया जा रहा है। क्योंकि महिला स्वयं सहायता समूह तो कमीशन दे नहीं सकते थे। इसीलिए प्राइवेट कंपनी का चयन किया गया।

हरीश एक बबूल का पेड़ की तरह हैं: हरक
हरीश रावत के बयान पर पलटवार करते हुए कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि पूरी दुनिया ने हरीश रावत का स्टिंग देखा है। जिसमें वो मंत्रियों को खुलकर भ्रष्टाचार करने की बात कह रहे थे। खुद आंख बंद करने की बात कर रहे थे। कहा कि जितने भी लोगों ने कांग्रेस छोड़ी, वो हरीश रावत के कारण छोड़ी। क्योंकि उनके अंदर सभी को साथ लेकर चलने की काबिलियत नहीं है। वो एक बबूल का पेड़ की तरह हैं।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply