उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार हुई धीमी
- पहले से कम मिल रहे हैं पाॅजिटिव मरीज
- मंगलवार को 493 कोरोना संक्रमित मिले
- अब तक पूरे प्रदेश में 47995 लोग संक्रमित
देहरादून। प्रदेश में अब पहले की अपेक्षा कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी हो गई है। मंगलवार को 493 नये कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिले। हैल्थ बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान 11 संक्रमित लोगों की मौत हो गई है।

