उत्तराखंड में कोरोना से मिलने लगी राहत
team HNI
June 24, 2021
उत्तराखण्ड, चर्चा में, देहरादून, राज्य
153 Views
- 24 घंटे में 118 पाॅजिटिव मिले, 3 की मौत
- अब भी सावधानी बरतने की जरूरत
देहरादून। उत्तराखंड कोरोना संक्रमण पर अब काफी नियंत्रण लग गया है। आज गुरुवार को 118 लोग कोरोना पाॅजिटिव मिले। 3 मरीजों की मौत हुई है। 250 मरीजों को प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिया है। 2739 एक्टिव केस रह गए हैं। जिलावार रिपोर्ट देहरादून 49, अल्मोड़ा 7, बागेश्वर 3, चमोली 5, चंपावत 5, उत्तरकाशी 3, उधमसिंहनगर 4, टिहरी 7, रुद्रप्रयाग 6, पिथौरागढ़ 2, पौड़ी 11, नैनीताल 10, हरिद्वार 6 लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं। हालांकि उत्तराखंड में कोरोना वायरस का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है। अब भी सावधानी बरतने की जरूरत है।
2021-06-24