Sunday , May 24 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / राहत: 500 से नीचे उतरे कोरोना नये संक्रमित

राहत: 500 से नीचे उतरे कोरोना नये संक्रमित

  • 24 घंटे में 446 पाॅजिटिव, 24 लोगों की मौत
  • चार जिलों में दहाई के अंक से कम आए मरीज
  • रिकवरी दर 91.38 प्रतिशत पहुंची

देहरादून। कोरोना वायरस पर उत्तराखंड में काफी हद तक अंकुश लगता दिख रहा है। दैनिक मामलों में गिरावट आने लगी है। रविवार को कोरोना के नये मरीजों की संख्या 500 से कम आई है यानी पूरे प्रदेश में 446 नये पाॅजिटिव पाए गए और 23 लोगों की मौत हो गई है। चार जिलों में मरीजों की संख्.या दहाई के अंक से नीचे उतर गई है। अल्मोड़ा 7, बागेश्वर 6, चंपावत 4, रुद्रप्रयाग 9, चमोली 23, देहरादून 121, हरिद्वार 67, नैनीताल 25, पौड़ी 20, पिथौरागढ़ 61, टिहरी 54, उधमसिंहनगर 26 और उत्तरकाशी 23 कोरोना पाॅजिटिव पाए गए। आज 1580 लोगों को अस्पतालों से डिस्जार्च किया गया। 16125 केसेज एक्टिव रह गए हैं और रिकवरी का प्रतिशत 91.38 पहुंच गया है।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply