उत्तराखंड कोरोनावायरस : लंबे समय बाद मृत्यु दर 10 से कम
team HNI
June 16, 2021
उत्तराखण्ड, चर्चा में, देहरादून, राज्य
133 Views
- 24 घंटे में 6 की मौत, 353 कोरोन के पाॅजिटिव मिले
देहरादून। लंबे समय बाद उत्तराखंड में मौतों की संख्या सबसे कम आई है। हालांकि कोरोना के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। 24 घंटे में उत्तराखंड में कोरोना वायरस से 6 लोगों की मौत हो गई है। 353 लोग कोरोना वायरस संक्रमित मिले हैं। 398 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। इस वक्त उत्तराखंड में रिकवरी परसेंटेज बढ़ कर 95.16 फीसदी पहुंच चुका है। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा 20, बागेश्वर 2, चमोली 9, चंपावत 7, देहरादून 75, हरिद्वार 94, नैनीताल 30, पौड़ी 27, पिथौरागढ़ 24, रुद्रप्रयाग 15, टिहरी 20, उधमसिंहनगर 10 और उत्तरकाशी जिले से 20 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं
2021-06-16