Friday , September 18 2026
Breaking News
Home / अल्मोड़ा / आज कोरोना से 53 लोगों की मौत, 3050 कोरोना पाॅजिटिव मिले

आज कोरोना से 53 लोगों की मौत, 3050 कोरोना पाॅजिटिव मिले

  • देहरादून कोरोना संक्रमित के मामले में अब भी टाॅप पर
  • 6173 लोगों ने कोरोना को हराया, रिकवरी दर पहुंची 78.98 प्रतिशत

देहरादून। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या अप-डाउन होती जा रही है। कल शनिवार की तुुलना में फिर आज कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ी है। आज उत्तराखंड में 3050 कोरोना के पाॅजिटिव मरीज पाए गए। हालांकि मौतों का आकड़ा धीरे-धीरे घटने लग गया है। आज 53 लोगों की मौत हो गई है और 6173 लोग रिकवर होकर अपने घरों को लौट गए हैं। हालांकि अब भी 54735 एक्टिव केसज हैं। जिनका प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। रिकवरी दर में भी मामूली वृद्धि हुई है। रिकवरी दर 78.98 फीसदी पहुंच गई है। अब राजधानी देहरादून कोरोना संक्रमितों के मामले में टाॅप है। आज यहां 716 पाॅजिटव पाए गए। उधमसिंहनगर 537, हरिद्वार 364, टिहरी 273, नैनीताल 224, पिथौरागढ़ 182, रुद्रप्रयाग 178, चमोली 161, पौड़ी 144, उत्तरकाशी 96, चम्पावत 73, अल्मोड़ा 54 और बागेश्वर में सबसे कम 45 पाॅजिटिव पाए गए।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply