Friday , September 18 2026
Breaking News
Home / अल्मोड़ा / कोविड-19ः आज 70 लोगों की मौत, 3626 संक्रमित

कोविड-19ः आज 70 लोगों की मौत, 3626 संक्रमित

  • पहाड़ी जिलों में चमोली में लगातार बढ़े रहे पाॅजिटिव
  • राजधानी देहरादून में पहले से सुखद स्थिति
  • आज कोरोना को 8731 लोगों ने दी मात
  • 63373 केसेज अभी एक्टिव

देहरादून। कोरोना संक्रमण से आज शुक्रवार को 70 लोगों की मौत हो गई है। साथ आज 3626 कोरोना के नये मरीज मिले हैं। सुखद खबर यह है कि आज 8731 लोग स्वस्थ्य होकर अपने घरों को लौट गए हैं। 63373 केसेज अभी एक्टिव चल रहे हैं, जिनका प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। रिकवरी दर भी 75.84 पहुंच गई है। अब स्थिति पर नियंत्रण की संभावना जताई जा रही है। जिलावार

आज कोरोना की स्थिति इस प्रकार से रही। रोज की तरह सर्वाधिक देहरादून में 699, नैनीताल 555, हरिद्वार 535, उधमसिंहनगर 384, चमोली 238, बागेश्वर 215, अल्मोड़ा 187, चम्पावत 48, पौड़ी 177, रुद्रप्रयाग 193, पिथौरागढ़ 178, टिहरी 129 और उत्तरकाशी में 89 पाॅजिटिव कोराना के मरीज पा गए।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply