Friday , August 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : आज सोमवार को 67 की मौत, 5058 मिले मिले संक्रमित

उत्तराखंड : आज सोमवार को 67 की मौत, 5058 मिले मिले संक्रमित

  • अब तक प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,56,859 तक पहुंची
  • अकेले दून में 2034 संक्रमित मिले

देहरादून। उत्तराखंड में आज सोमवार को 67 कोरोना मरीजों की मौत हुई है, जबकि 5058 और लोग संक्रमित मिले हैं। अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,56,859 पहुंच गई है। वहीं बीते 24 घंटे में प्रदेश में 67 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इन मौतों को मिलाकर अब तक 2213 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।
संक्रमित मामले तेजी से बढ़ने के कारण सक्रिय मामले 39,031 पहुंच गए हैं। आज सोमवार को देहरादून जिले में 2034, हरिद्वार में 1002, नैनीताल में 767, ऊधमसिंह नगर में 283, चंपावत में 104, पौड़ी में 323, उत्तरकाशी में 45, टिहरी में 87, अल्मोड़ा में 135, पिथौरागढ़ में 88, चमोली में 97, रुद्रप्रयाग में 64, बागेश्वर जिले में 29 संक्रमित मामले मिले हैं।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply