Wednesday , April 29 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: नाले में शव मिलने से मची सनसनी, शिनाख्त में जुटी पुलिस

उत्तराखंड: नाले में शव मिलने से मची सनसनी, शिनाख्त में जुटी पुलिस

हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी के मछली बाजार स्थित गांधी नगर नाले में सोमवार सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव की हालत देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह कई दिन पुराना हो सकता है।

मामले की जानकारी देते हुए सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया। पुलिस की टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं, साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच लग रही है।

पुलिस हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारणों का खुलासा हो पाएगा।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …