Friday , June 5 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड कर्मचारियों व पेंशनरों के लिए अच्छी खबर, महंगाई भत्ता दो प्रतिशत बढ़ा

उत्तराखंड कर्मचारियों व पेंशनरों के लिए अच्छी खबर, महंगाई भत्ता दो प्रतिशत बढ़ा

देहरादून। केंद्र सरकार की तर्ज पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (डीए) में दो प्रतिशत वृद्धि को मंजूरी दी है। जल्द ही वित्त विभाग की ओर से इस संबंध में शासनादेश जारी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की तरह एक जनवरी 2026 से राज्य कर्मचारियों व पेंशनरों का प्रति माह महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत बढ़ा कर 60 प्रतिशत करने की मंजूरी दी है। प्रदेश में 2.50 लाख से अधिक कर्मचारियों व पेंशनरों को महंगाई भत्ता बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री की अनुमति के बाद वित्त विभाग शीघ्र ही महंगाई भत्ता बढ़ाने के आदेश जारी करेगा।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …