Monday , September 21 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड का जवान दीपेंद्र कंडारी जम्मू कश्मीर के तंगधार में शहीद

उत्तराखंड का जवान दीपेंद्र कंडारी जम्मू कश्मीर के तंगधार में शहीद

देहरादून। उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जम्मू कश्मीर में चमोली जिले के दीपेंद्र कंडारी शहीद हो गए। शहीद के परिजनों को जैसे ही इसकी सूचना मिली परिजनों के साथ-साथ क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

दरअसल चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के करछुना गांव के निवासी दीपेंद्र कंडारी इन दिनों जम्मू कश्मीर के तंगधार मे तैनात थे। जो सूबेदार के पद पर 17 वीं बटालियन गढ़वाल राइफल का हिस्सा थे। शहीद दीपेंद्र कंडारी का पार्थिव शरीर देहरादून शिमला बायपास नयागांव आवास पर 11 अगस्त सुबह पहुंचेगा। जहां पर उन्हें पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। सूबेदार दीपेंद्र के शहीद होने की खबर सुनते ही पूरे क्षेत्र मे शोक की लहर व्याप्त है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …