Monday , April 29 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / हरिद्वार में केजरीवाल ने जारी किया आप का घोषणापत्र, ये हैं प्रमुख बातें

हरिद्वार में केजरीवाल ने जारी किया आप का घोषणापत्र, ये हैं प्रमुख बातें

हरिद्वार। आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वर्ष 2022 के उत्तराखंड चुनाव के लिए पार्टी के घोषणापत्र के दस प्रमुख बिंदुओं को आज सोमवार को जारी कर दिया। पार्टी का घोषणापत्र दो दिनों में सेवानिवृत्त कर्नल अजय कोठियाल जारी करेंगे। इस मौके पर केजरीवाल ने कहा कि आप ने दिल्ली को भ्रष्टाचार मुक्त कर शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम उठाये हैं।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता वोट देने से पहले दिल्ली में रहने वाले अपने किसी दोस्त या रिश्तेदार से फोन कर दिल्ली में हुए विकास के बारे में पूछ सकते हैं। यदि कोई उनसे बोले कि दिल्ली में कुछ नहीं बदला तो उत्तराखंड की जनता आप को वोट न दे। तीन दिवसीय हरिद्वार दौरे पर पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने पत्रकारों से बातचीत करते कहा कि उत्तराखंड राज्य को बने 21 साल हो गए हैं। 10 साल कांग्रेस और 11 साल भाजपा ने राज किया। 21 सालों में प्रदेश में कुछ नहीं बदला। प्रदेश की दुर्दशा के दोनों जिम्मेदार हैं।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भ्रष्टाचार सबसे बड़ा नासूर है। भाजपा और कांग्रेस सबने लूटा है। अब पांच साल जनता फिर इनमें किसी भी पार्टी को दे देगी तो कुछ बदलने वाला नहीं है। अगले चुनाव में यही मुद्दे और नारे होंगे। दिल्ली में आप पार्टी की सरकार ने सात साल में विकास किया है। स्कूल और अस्पताल बनाए हैं।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की गारंटी योजनाओं को मतदाताओं के बीच साझा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता बदलाव का मन बना चुकी है। आम आदमी पार्टी के प्रति जनता का झुकाव है। देर रात तक केजरीवाल ने पार्टी के नेताओं से अलग-अलग मुलाकात भी की।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी के नेता कर्नल अजय कोठियाल (सेनि.) ने कहा कि उत्तर प्रदेश से जब अलग होकर उत्तराखंड राज्य बना, उस समय एक ही मकसद था कि हमें पहाड़ की तरफ जाना है। लेकिन भाजपा व कांग्रेस ने पहाड़ से नीचे उतरकर मैदान पर फोकस किया। राज्य गठन का जो मूल मकसद था, उसे तोड़ा गया है। केजरीवाल ने भू-कानून, गैरसैंण राजधानी के मुद्दों पर कोठियाल को ही आगे किया।
कर्नल कोठियाल ने कहा कि उत्तराखंड की राजधानी एक ही होनी चाहिए। ग्रीष्मकालीन राजधानी नहीं हो सकती है। आम आदमी पार्टी सत्ता में आने के बाद गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाएगी। इसके लिए प्लान भी तैयार किया है।
कर्नल अजय ने कहा कि गैरसैंण में राजधानी बनाने के लिए कई सुविधाओं की जरूरत होगी। सचिवालय बनाने के साथ कानून व्यवस्था के लिए पुलिस मुख्यालय, स्वास्थ्य, शिक्षा, लोक निर्माण समेत कई अहम विभाग स्थापित होंगे। ये सब एक जगह नहीं हो सकते हैं। गैरसैंण के चारों तरफ से 30 किमी का दायरा बनाया जाएगा, इसमें काफी जमीन मिलेगी। वन व राजस्व को चिह्नित कर विभागों को स्थापित किया जाएगा। इस प्लान के अनुसार गैरसैंण को राजधानी आसानी से बना सकते हैं।  

आप के घोषणापत्र के ये हैं प्रमुख दस बिंदु
केजरीवाल ने पार्टी के घोषणापत्र के प्रमुख दस बिंदुओं का जिक्र किया। कहा कि उत्तराखंड में केवल आप पार्टी ही भ्रष्टाचार खत्म कर सकती है। उनको करना आता है। दिल्ली में यह कर दिखाया है। दिल्ली के लोगों काम अब घर में होते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में बिजली उत्पादन होता है। बावजूद इसके यहां कट लगते हैं। जनता को 24 घंटे बिजली देंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है। दिल्ली में 10 लाख लोगों को रोजगार दिया है। हमें रोजगार सृजित करना आता है। उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार खत्म करेंगे। भाई-भतीजावाद खत्म कर सबको बराबर का अवसर देंगे। निजी सेक्टर में नौकरी देंगे। जब तक नौकरी नहीं लगती है पांच हजार हजार रुपये भत्ता देंगे।
केजरीवाल ने कहा कि 18 साल से अधिक उम्र की हर महिला के बैंक खाते में पैसा डाला जाएगा। स्कूल और अच्छे अस्पताल बनाएंगे। गंभीर से लेकर हर बीमारी का मुफ्त और अच्छा इलाज होगा। उत्तराखंड को हिंदुओं की अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे। धार्मिक पर्यटन से हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। बुजुर्गों के लिए सीएम तीर्थ योजना लागू करेंगे। हिंदुओं को अयोध्या तो मुस्लिमों को अजमेर शरीफ के दर्शन कराएंगे और सिखों को करतारपुर साहिब दर्शन कराएंगे। सड़कें ठीक करेंगे। सड़कों के निर्माण के बाद उसकी गुणवत्ता की गारंटी सुनिश्चित कराएंगे।

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply