Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: बारात में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, एक की मौत, तीन घायल

उत्तराखंड: बारात में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, एक की मौत, तीन घायल

हरिद्वार/रुड़की। हरिद्वार जिले के मंगलौर कस्बे में बारात में गए दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। जिसमे एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के पठानपुरा मोहल्ले से 20 मई मंगलवार के दिन एक बारात उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में गई थी। बारात में मोहल्ले के कुछ युवक भी शामिल थे। बताया गया है कि बारात में उन युवकों का दूल्हे पक्ष के कुछ मेहमान युवकों जो कि हापुड़ से आए हुए बताए गए हैं उनसे किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद मामला गर्म हुआ तो बारात में शामिल लोगों ने बीच बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कर दिया। इसके बाद शाम को बारात भी वापस लौट आई।

इसके बाद देर रात करीब डेढ़ बजे दूल्हे के हापुड़ निवासी मेहमान युवकों ने पठानपुरा मोहल्ले के युवकों पर चाकुओं से हमला कर दिया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता तब तक मामला बहुत बढ़ चुका था। इस हमले में समर पुत्र समरदराज, ओवैस पुत्र रशीद, सलमान और समद पुत्र समरदराज घायल हो गए। जिसके बाद सूचना पर पुलिस पहुंची। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां पर अस्पताल के चिकित्सकों ने समर को मृत घोषित कर दिया, साथ ही ओवेश की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर किया।

मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शांति कुमार ने बताया मामले में तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …